






जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में मानसून विदाई के बेला पर भी खूब बरस रहा है। बीते चौबीस घंटे के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश हुई।
मौसम विभाग ने सोमवार को भी प्रदेश के 32 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, भारी बारिश के अलर्ट के चलते आज जोधपुर, झुंझुनूं, टोंक, अलवर और कोटपूतली-बहरोड़ में सरकारी और गैर सरकारी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र में छुट्टी घोषित की गई है। आदेश के अनुसार, राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश रहेगा। यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा। कर्मचारियों को तय समय पर आना होगा।
विभाग के अनुसार, प्रदेश में सर्वाधिक बारिश जालौर में 165 मिलीमीटर दर्ज की गई है। वहीं, झालावाड़ के रायपुर में 140, गंगधार में 115 और करौली के टोड़ाभीम में 101 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। राजधानी जयपुर में करीब तीन इंच बारिश हुई। इसी तरह सीकर में 76 एमएम, कोटा में 65, चूरू में 70, श्रीगंगानगर में 52, संगरिया में 85, अलवर में 85 बीकानेर के लूनकरणसर में 65 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।


