Hometrendingराजस्‍थान में मानसून : छलक उठे बांध, खोलने पड़े गेट, अगले तीन...

राजस्‍थान में मानसून : छलक उठे बांध, खोलने पड़े गेट, अगले तीन का पूर्वानुमान…

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून की मेहरबानी से बांध छलक उठे है। चम्बल नदी में पानी की आवक होने से कोटा बैराज का एक गेट खोलकर 1260 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। वहीं, झालावाड़ जिले के कालीसिंध बांध के 3 गेट खोलकर 22 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

इस बीच, मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। इसके अनुसार, पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां अगले पांच से सात दिन जारी रहेगी। कोटा, उदयपुर व अजमेर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, 28 से 31 जुलाई के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular