Hometrendingराजस्‍थान में मानसून ने पकड़ ली रफ्तार, कई जगह बरसे बादल, जानें-...

राजस्‍थान में मानसून ने पकड़ ली रफ्तार, कई जगह बरसे बादल, जानें- अगले तीन दिन का पूर्वानुमान…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है। आज प्रदेश के कई हिस्‍सों में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बनने के साथ ही झारखंड के ऊपर स्थित एक वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना है।

विभाग के अनुसार, 21 जून को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सीरोही, टोंक, उदयपुर, चूरू, नागौर और पाली जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

इसी तरह 22 जून को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सीरोही, टोंक, उदयपुर, चूरू, नागौर और पाली में बारिश की संभावना है।

विभाग के अनुसार, 23 जून को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सीरोही, उदयपुर, चूरू, नागौर, पाली, बीकानेर, हनुमानगढ़, जालोर और श्रीगंगानगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, सवाई माधोपुर, टोंक और बूदी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है, खासतौर पर निम्न इलाकों, नदी-नालों और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जलभराव और तेज़ बारिश से होने वाली संभावित समस्याओं से बचाव की सलाह दी है।

बीते चौबीस घंटे के दौरान भीलवाड़ा के बिजोलिया में सबसे ज्यादा 114 मिमी, कोटा की रामगंजमंडी में 112.0 मिमी, भीलवाड़ा के शाहपुरा में 110.0 मिमी, बांसवाड़ा के दानपुर में 107.0 मिमी और चित्तौड़गढ़ के निंबाहेङा में 100.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular