Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में एक्टिव हो गया मानसून, जानें- आज कहां बरसे बादल, कल...

राजस्‍थान में एक्टिव हो गया मानसून, जानें- आज कहां बरसे बादल, कल कहां बरसेंगे…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून का दूसरा दौर शुरू हो गया है। आज सीकर, धौलपुर, झुंझुनू, रींगस में अच्‍छी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी हिस्‍सों में हल्‍की से मध्‍यम बारिश दर्ज की गई है। जबकि पश्चिमी राजस्‍थान में मौसम शुष्‍क रहा। प्रदेश में सर्वाधिक बारिश सैपऊ (धौलपुर) में 117.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के साथ ही प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है।

विभाग के अनुसार, 15 व 16 अगस्‍त को पूर्वी और पश्चिमी जिलों में बारिश की गतिविधियों में बढोतरी होने की संभावना है। वहीं, दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों के कोटा, उदयपुर संभाग में 15 से 18 अगस्‍त के दौरान कहीं-कहीं मध्‍यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसी तरह जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में 15 से 21 अगस्‍त तथा बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 16 से 22 अगस्‍त के दौरान बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!