Hometrendingराजस्‍थान में "मानसून एक्‍सप्रेस" ने पकड़ी रफ्तार, जानें- आज किन जिलों के...

राजस्‍थान में “मानसून एक्‍सप्रेस” ने पकड़ी रफ्तार, जानें- आज किन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में “मानसून एक्‍सप्रेस” ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने आज तीन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया है। वहीं, 25 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, प्रदेश के कोटा, बारां, झालावाड़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, नागौर अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद, पाली, उदयपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, अगले दो सप्ताह में प्रदेश के पूर्वी भागों में औसत से अधिक बारिश और पश्चिमी भागों में अगले एक सप्ताह सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

विभाग की ओर से आज सुबह पौने आठ बजे जारी तात्‍कालिक अलर्ट के अनुसार, अगले कुछ घंटे में जयपुर, टोंक, बूंदी, बांरा, कोटा, झालावाड़, भीलवाड़ा में हल्‍की से मध्‍यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular