Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में मानसून की एंट्री, भारी बारिश का अलर्ट जारी

राजस्‍थान में मानसून की एंट्री, भारी बारिश का अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून की आज एंट्री हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ने सात दिन पहले प्रवेश करते हुए प्रदेश के आधे हिस्‍से को कवर कर लिया है। मानसून बाड़मेर, जोधपुर और जयपुर से गुजर रहा है। आपको बता दें कि विभाग ने कल अनुमान जताया था कि मानसून अगले 24 घंटे में एंट्री कर सकता है।

विभाग के अनुसार, मानसून अगले दो-तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ेगा। इस दौरान मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और चमक के साथ आगामी दिनों में राजस्थान के भीतर भारी बारिश की संभावना है।

विभाग के अनुसार,  18 से 20 जून के दौरान उदयपुर और कोटा सांभाग में कहीं-कहीं भारी और कहीं-कहीं मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 21 से 23 जून के दौरान बारिश की गतिविधियां अधिक तेज हो सकती हैं।

विभाग ने मानसून के मद्देनजर सड़कों और अंडरपास पर पानी भरने की संभावना जताते हुए आमजन को सावधान रहने के लिए कहा है। विभाग ने कहा है कि बारिश के दौरान बिजली के पोल से दूरी बनाकर रखें। वाहन सावधानी से चलाएं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!