Hometrendingराजस्‍थान में मानसून का असर, अगले 48 घंटों के दौरान तीन जिलों...

राजस्‍थान में मानसून का असर, अगले 48 घंटों के दौरान तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून की धमाकेदार एंट्री हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में बादल जमकर बरस रहे हैं। आज जयपुर, भरतपुर, धौलपुर, पाली, झुंझुनूं, अलवर और उदयपुर में अच्‍छी बारिश हुई। इससे लोगों को प्रचंड गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है।

इस बीच, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान उदयपुर, कोटा व जोधपुर में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अगले चार दिन में पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular