









बीकानेर Abhayindia.com महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी (एमजीएसयू) के सेंटर फॉर विमेंस स्टडीज और कालीकट विश्वविद्यालय, केरल के यूनिटी वूमंस कॉलेज के इतिहास विभाग द्वारा संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल संगोष्ठी में बोलते हुए बीज वक्ता प्रो. तेज कुमार माथुर ने कहा कि भारत की संस्कृति महिलाओं के मामले में बहुत सारे फलक प्रस्तुत करती है। वैदिक काल में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं था, किंतु आधुनिक भारत तक आते-आते कई कुरीतियां भारत में पसर गई, जिनका निवारण समाज सुधारकों द्वारा किया गया। इनमें महर्षि दयानंद सरस्वती का नाम प्रमुख था।
लेखिका हरमीत कौर भल्ला ने अपनी कविताओं के माध्यम से इतिहास में महिलाओं के स्थान को प्रतिपादित करते हुए अपनी बात मंच से कही। लंदन से ग्लोबल संस्थाओं की राजदूत ज्योतिर्मया ठाकुर ने सदियों से महिलाओं को हाशिए पर पटके जाने की प्रक्रिया के चरणों को शामिल करते हुए अपना संबोधन दिया और कहा कि पुरुष और महिला दोनों को लैंगिक समानता पर काम करना होगा तभी भारत में महिलाओं का सम्मान अधिक सुरक्षित हो सकेगा।
आयोजन का संचालन करते हुए सेंटर फॉर विमेन स्टडीज के डायरेक्टर अंतरराष्ट्रीय वेबीनार की आयोजन सचिव डॉ. मेघना शर्मा ने ऐतिहासिक परिपेक्ष्य में महिलाओं के साथ हुए भेदभाव का जिक्र करते हुए वेबीनार के विषय का शाब्दिक चित्रण प्रस्तुत किया।
रोहतक विश्वविद्यालय के प्रो. भूप सिंह गौड़ आधुनिक इतिहास में अनंता बाई जोशी, पंडिता रमाबाई और सावित्रीबाई फुले के महिला उत्थान विषयक सुधारों पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि, जम्मू से प्रो. विश्वरक्षा ने कहा कि समाज की प्रवृत्ति है कि वह सारे सवाल महिला से ही करता आया है पुरुष से नहीं। उन्होंने कश्मीर में भ्रूण हत्या जैसी समस्याओं को मंच से पुरजोर रूप से उठाया।
वेबीनार की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने कहा की महिला और पुरुष एक दूसरे के पूरक हैं और रहेंगे। एक पक्ष का कमजोर होना समाज को असंतुलित कर देता है और यहीं से दमित पक्ष में असुरक्षा की भावना जन्म लेने लगती है, जिसे सुधारा जाना परम आवश्यक है।
धन्यवाद ज्ञापन यूनिटी वूमेंस कॉलेज केरल के इतिहास विभाग के अध्यक्ष व सेमिनार के संयोजक शबीरमोन. एम. द्वारा दिया गया।
आयोजन सचिव डॉ मेघना शर्मा ने बताया इटली, मॉरीशस अमेरिका आदि देशों के अलावा देशभर के इक्कीस राज्यों से शोधार्थियों व विद्वानों ने वेबीनार में हिस्सा लिया, जिसमें 400 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए और 50 से अधिक शोध पत्र प्रकाशन के लिए प्राप्त हुए।
राजस्थान : धीमी पड़ा प्री-मानसून, आज इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार…
संपादकीय : निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के दम पर “अभय इंडिया” ने किया 10वें वर्ष में प्रवेश
“अभय इंडिया” के 10वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर किसने क्या कहा? देखें वीडियो…
Preview YouTube video “अभय इंडिया” ने हमेशा “अभय” होकर किया काम : डॉ. मेघना शर्मा
Preview YouTube video “अभय इंडिया” ऐसे ही भयमुक्त पत्रकारिता करता रहे : अर्जुनराम मेघवाल
Preview YouTube video आमजन की खबरें देता है “अभय इंडिया” : सुमित गोदारा (विधायक, लूनकरणसर)
Preview YouTube video “अभय इंडिया” ने पेश की है पत्रकारिता की मिसाल : डॉ. श्याम अग्रवाल
Preview YouTube video निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का पर्याय “अभय इंडिया” : मकसूद अहमद
Preview YouTube video निष्पक्ष पत्रकारिता की छवि कायम रखे “अभय इंडिया” : महावीर रांका
Preview YouTube video “अभय इंडिया” में मिलती है हर विषय की खबर : डॉ. प्रीति गुप्ता
Preview YouTube video “अभय इंडिया” निरन्तर करता रहे प्रगति : डॉ. कृष्णा आचार्य (कवयित्री, शिक्षिका)
Preview YouTube video सच्ची और निर्भीक खबरों का रूप “अभय इंडिया” : अनिल व्यास
Preview YouTube video “अभय इंडिया” ने कोरोना कर्मवीर के रूप में किया काम : अरुण व्यास
Preview YouTube video विश्वसनीय खबरें देता है “अभय इंडिया” : सुनील सोनी
Preview YouTube video “अभय इंडिया” हर खबर से रखता है अपडेट : मोहित सिंगोदिया
Preview YouTube video निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ आगे बढे “अभय इंडिया” : गिरजाशंकर आचार्य
Preview YouTube video “अभय इंडिया” में मिलती हैं सच्ची और सटीक खबरें : दिनेश सिंह भदोरिया
Preview YouTube video सबसे पहले “अभय इंडिया” पर मिलती हैं खबरें : दिव्या भूतड़ा ( छात्रा, कोलकाता)
Preview YouTube video कोलकाता में भी लोकप्रिय हो रहा “अभय इंडिया” : मोहित भूतड़ा (छात्र, कोलकाता)







































