Friday, May 15, 2026
Hometrendingविधायक सिद्धि कुमारी ने बीकानेर जंक्शन का नाम बदलने की उठाई मांग,...

विधायक सिद्धि कुमारी ने बीकानेर जंक्शन का नाम बदलने की उठाई मांग, रेलमंत्री को भेजा पत्र

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर रेलवे स्टेशन की इमारत के मुख्य द्वार के अंदर ठीक सामने बीकानेर रियासत के तत्कालीन महाराजा स्वर्गीय गंगा सिंह की घोड़े पर सवार भव्य स्टेच्यू स्थापित करवाने व साथ ही “बीकानेर जंक्शन का नाम बदलकर “महाराजा गंगासिंह बीकानेर जंक्शन” करने की मांग तेज होने लगी है। इस संबंध में बीकानेर पूर्व की भाजपा विधायक सिद्धि कुमारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव एक पत्र भेजा है।

विधायक सिद्धि कुमारी ने पत्र में बताया है कि चोरु लाल सुथार, सामाजिक कार्यकर्ता, सोनिगिरी कुआं के पास, नया शहर, बीकानेर द्वारा राजस्थान राज्य के बीकानेर शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन के रीडवेलपमेंट के लिए स्वीकृत बजट के अंतर्गत बन रही भव्य रेलवे स्टेशन इमारत के मुख्य द्वार के अंदर ठीक सामने बीकानेर रियासत के तत्कालीन महाराजा स्वर्गीय गंगा सिंह की घोड़े पर सवार भव्य स्टेच्यू (जैसा कि बीकानेर पब्लिक पार्क में स्टेच्यू स्थापित है) की तर्ज पर एक भव्य व सुंदर स्टेच्यू स्थापित करवाने व “बीकानेर जंक्शन” का नाम बदलकर “महाराजा गंगासिंह बीकानेर जंक्शन करने के लिए आग्रह किया है।

विधायक सिद्धि कुमारी ने मूल प्रार्थना पत्र भेजकर आग्रह किया है कि बीकानेर नरेश महाराजा गंगासिंह जी राजस्थान के ही नहीं अपितु पूरे भारत के महान शासकों में गिने जाते हैं। उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, जल प्रबंधन, सिंचाई व्यवस्था, सेना सुधार एवं अनेकों जनकल्याण के कार्यों में अपना अतुलनीय योगदान दिया है। जिसे देखते हुए बीकानेर रेलवे स्टेशन की इमारत के मुख्य द्वार के अंदर ठीक सामने बीकानेर रियासत के तत्कालीन महाराजा स्वर्गीय श्री गंगा सिंह जी की घोड़े पर सवार भव्य स्टेच्यू (जैसा कि बीकानेर पब्लिक पार्क में स्टेच्यू स्थापित है) की तर्ज पर एक भव्य व सुंदर स्टेच्यू स्थापित करवाने व साथ ही “बीकानेर जंक्शन” का नाम बदलकर “महाराजा गंगासिंह बीकानेर जंक्शन” करने का अनुमोदन किया जाए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!