Hometrendingराज्‍यसभा चुनाव में गलत वोट देने की खबर का विधायक सिद्धि कुमारी...

राज्‍यसभा चुनाव में गलत वोट देने की खबर का विधायक सिद्धि कुमारी ने किया खंडन

बीकानेर Abhayindia.com राज्‍यसभा चुनाव में बीकानेर पूर्व की भाजपा विधायक सिद्धि कुमारी की ओर से गलत वोट देने को लेकर आज सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही है। विधायक सिद्धि कुमारी ने इसका खंडन किया है।

उन्‍होंने अपने बयान में कहा है कि राज्यसभा चुनाव में सगठन के निर्देशानुसार मैंने अपना मत दिया है। सोशल मीडिया पर विपक्षी लोगों द्वारा ये भ्रम फैलाया जा रहा है की मेरा वोट गलत दिया गया है जिसका में खंडन करती हूं। मेरा वोट सदैव मेरी पार्टी और देशहित में ही जाएगा।

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular