Hometrendingमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले विधायक जेठानंद व्यास, कई मुद्दों पर हुई...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले विधायक जेठानंद व्यास, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने मंगलवार को जयपुर में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बीकानेर दौरे से पूर्व हुई इस बैठक में विधायक व्यास ने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा आगामी योजनाओं की जानकारी दी।

विधायक व्यास ने क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने स्थानीय गतिविधियों, आगामी निकाय चुनावों एवं प्रशासनिक विषयों पर भी बात रखी। विधायक ने जिले की वर्तमान स्थिति और विकास कार्यों के संबंध में फीडबैक दिया। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष प्रदेश स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन बीकानेर में प्रस्तावित है। ऐसे में मुख्यमंत्री के दौरे और समारोह की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular