Saturday, May 2, 2026
Hometrendingविधायक जेठानंद व्यास के घुटनों का हुआ सफल ऑपरेशन, डॉ. गुंजन सोनी...

विधायक जेठानंद व्यास के घुटनों का हुआ सफल ऑपरेशन, डॉ. गुंजन सोनी ने जाना स्वास्थ्य का हाल

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने बुधवार को जयपुर के शेल्बी अस्पताल में बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास के स्वास्थ्य की कुशल-क्षेम पूछी। विधायक व्यास ने हाल ही में अपने घुटनों का ऑपरेशन करवाया, जो प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. दीपक सैनी द्वारा किया गया। विधायक अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी रिकवरी संतोषजनक है।

डॉ. सोनी ने अस्पताल पहुंचकर विधायक व्यास से मुलाकात की और उनकी रिकवरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों की टीम के प्रयासों की सराहना की और विधायक के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।

विधायक व्यास ने डॉ. सोनी के इस सद्भावपूर्ण कदम की सराहना की और अस्पताल के स्टाफ व डॉ. दीपक सैनी की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। स्थानीय समुदाय और समर्थकों ने भी विधायक के स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!