Thursday, May 14, 2026
Hometrendingपेट्रोल पंपों पर गड़बड़झाला जारी, कार्रवाई भी तेज, तीन पंपों के 12...

पेट्रोल पंपों पर गड़बड़झाला जारी, कार्रवाई भी तेज, तीन पंपों के 12 नोजल सीज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान के पेट्रोल पंपों पर गड़बड़झाले का दौर जारी है। वहीं, विभाग की ओर से कार्रवाई भी तेज कर दी गई है। राजधानी से सटे नींदड, दिल्ली रोड और बगरू इलाके के पेट्रोल पंप संचालक उपभोक्ताओं से पूरा पैसा लेने के बावजूद कम तेल देकर जेबें भर रहे थे। इसकी शिकायत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा तक पहुंचीं तो विभाग के अधीन विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की तीन टीमें बनाई गईं। सोमवार को जांच में पंप संचालकों का खेल उजागर हो गया। प्रति पांच लीटर पेट्रोल-डीजल में 40 एमएल तक कम दिया जा रहा था और महीने में 70 हजार से 1 लाख रुपए तक की कमाई हो रही थी। गड़बड़ी मिलने पर तीनों पंपों के 12 नोजल सीज कर दिए गए।

मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि जयपुर के बाहरी इलाकों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि पंपों पर पूरा पैसा लेकर भी कम पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है। इस तरह की लूट रोकने के लिए कार्रवाई की गई है। पंपों पर 67 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। राजस्थान के सभी पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कराया जाएगा और गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई होगी।
इधर, प्रदेश के अन्‍य जिलों में भी पेट्रोल पंपों पर कम तेज देने की शिकायतें मिल रही है। उपभोक्‍ताओं का कहना है कि विभाग को प्रदेश के सभी जिलों में नियमित तौर पर चैकिंग अभियान चलाना चाहिए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!