Friday, April 24, 2026
Homeबीकानेरनाबालिग लापता, तीन जनों पर उसे अगुवा करने का केस दर्ज

नाबालिग लापता, तीन जनों पर उसे अगुवा करने का केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd
 बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। नाबालिग लड़की घर से अचानक गायब हो गई। सुबह आस-पास के पड़ोसियों व रिश्तेदारों से पूछताछ भी की, लेकिन कही सुराग नहीं मिला। ऐसे में परिजनों की चिंता बढ़ती गई। लड़की के पिता अपनी नाबालिग बेटी को ढूढऩे के लिए जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों के समक्ष गुहार लगाई।
 इसके बाद पता चला कि लड़की को तीन युवक बहला फुसला कर भगा ले गये। उसने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। रिपोर्ट पर जेएनवीसी पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। लड़की के पिता ने पुलिस को दी अपनी  रिपोर्ट में बताया कि सुबह 4 बजे सभी घरवाले कों नींद आई हुई थी।
इस दौरान श्यामसुन्दर उर्फ सुरज निवासी मीरा बाई का धोरा व उसके भाई विक्रम गहलोत व मंगलचंद गहलोत घर में अनाधिकृत रूप से घुस गये और सो रही मेरी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। जब सुबह लड़की चारपाई पर नहीं मिली तो हम लोग हक्के-बक्के रह गए। आस-पास पड़ोसियों को पता किया, लेकिन कहीं नहीं मिली। ऐसे में किसी व्यक्ति से सूचना मिली कि यह लोग लड़की को भगाकर ले गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लड़की की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!