Saturday, April 25, 2026
Hometrendingमंत्री का दावा : 1 लाख 19 हजार मीट्रिक टन यूरिया का...

मंत्री का दावा : 1 लाख 19 हजार मीट्रिक टन यूरिया का स्टॉक उपलब्ध, वागड़ व मेवाड़ में मांग से अधिक आपूर्ति

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा निरंतर केंद्र सरकार से समनव्य स्थापित कर प्रदेश की मांग अनुसार उर्वरकों की आपूर्ति करवाई जा रही है। वर्तमान में राज्य में यूरिया की कोई कमी नहीं है। उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चालू रबी सीजन में अक्टूबर से दिसम्बर तक की मांग 11 लाख 34 हजार मीट्रिक टन रही जबकि 1 अक्टूबर, 2025 को उपलब्ध स्टॉक सहित अब तक 14 लाख 10 हजार मीट्रिक टन यूरिया की उपलब्धता करवाई जा चुकी है। वर्तमान में राज्य में 1 लाख 19 हजार मीट्रिक टन यूरिया स्टॉक में उपलबध है।

बांसवाड़ा में मांग से 34 
प्रतिशत अधिक सप्लाई

उन्होंने बताया कि बांसवाड़ा जिले में अक्टूबर से दिसम्बर तक की मांग 31 हजार 900 मीट्रिक टन यूरिया के विरुद्ध अब तक 42 हजार 763 मीट्रिक टन यूरिया की उपलब्धता करवाई जा चुकी है जो कि मांग से 34 प्रतिशत है। बांसवाड़ा जिले में वर्तमान में 4 हजार 589 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है।

डूंगरपुर में 432 व उदयपुर में 2 हजार
169 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध

डूंगरपुर जिले में अक्टूबर से दिसम्बर तक की मांग 6 हजार 700 मीट्रिक टन यूरिया के विरुद्ध 8 हजार 65 मीट्रिक टन सप्लाई करवाया जा चुका है, जो मांग से 20 प्रतिशत अधिक है। डूंगरपुर जिले में वर्तमान में 432 मीट्रिक टन यूरिया उपलबध है। इसी प्रकार उदयपुर जिले में वर्तमान में 2 हजार 169 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। उदयपुर में अब तक 21 हजार  मीट्रिक टन यूरिया की मांग के विरुद्ध 28 हजार 332 मीट्रिक टन यूरिया की उपलब्धता करवाई जा चुकी है, जो  मांग से 35 प्रतिशत अधिक है।

राजसमंद में मांग से 40 प्रतिशत और
चित्तोडगढ़ में 28 प्रतिशत अधिक सप्लाई

डॉ. किरोड़ी लाल ने बताया कि राजसमंद में 6 हजार 600 मीट्रिक टन यूरिया की मांग के विरुद्ध 9 हजार 222 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध करवाया जा चुका है, जो मांग से लगभग 40 प्रतिशत अधिक  है। वर्तमान में जिले में 810  मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। इसी प्रकार चित्तोड़गढ़ में वर्तमान में 4 हजार 888 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। जिले में 43 हजार 700  मीट्रिक टन यूरिया की मांग के विरुद्ध अभी तक 55 हजार 976 मैं. टन यूरिया सप्लाई किया जा चुका है। यह  मांग से 28 प्रतिशत अधिक है। भीलवाड़ा जिले में वर्तमान में 4 हजार 191 मीट्रिक टन यूरिया स्टॉक में उपलब्ध है। यहां  31 हजार 200 मीट्रिक टन यूरिया की मांग के विरुद्ध अब तक 37 हजार 977 मीट्रिक टन यूरिया की उपलब्धता करवाई जा चुकी है, जो मांग से लगभग 22 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार पूरे वागड़ व मेवाड़ क्षेत्र में यूरिया की कोई कमी नहीं है। कृषि विभाग के अधिकारी पूर्ण सतर्कता से प्रदेश में यूरिया का वितरण करवा रहे हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!