Thursday, June 4, 2026
Homeराजस्थानमंत्री के सीने में दर्द, अस्पताल में भर्ती

मंत्री के सीने में दर्द, अस्पताल में भर्ती

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। राजस्थान के खान मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी को सीने में दर्द होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वे चिकित्सकों की निगरानी में है। मंत्री टीटी को गुरुवार सुबह तबीयत बिगडऩे पर राजधानी स्थित ईएचसीसी अस्पताल लाया गया। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने तुरंत प्रभाव से उनका इलाज शुरू कर दिया। इस दौरान आवश्यक जांचें भी करवाई गई।

अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक खान मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह के हृदय में क्लॉट और गांठ की तकलीफ के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी एंजियोग्राफी की गई है तथा हृदय रोग से संबंधित सभी जांचें पूर्ण कर ली गई है। फिलहाल उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। चिकित्सक उनकी शल्य क्रिया की संभावनाओं से इंकार नहींं कर रहे हैं।

बता दें कि मंत्री खान को काफी समय से हृदय में तकलीफ थी। उन्हें बुधवार रात भी सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल लाया गया था। रात्रि में चिकित्सकों ने जरूरी जांच के बाद उन्हें रात में ही वापस घर भेज दिया था। सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई तेा उन्हें वापस अस्पताल लाया गया। मंत्री टीटी पिछले काफी दिनों से व्यस्त दिनचर्या के चलते अपने स्वास्थ्य की जांच नहीं करवा पा रहे थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!