Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingमहंगाई पर बोलने वाले को मंत्री देंगे ₹501 का इनाम! बीजेपी की...

महंगाई पर बोलने वाले को मंत्री देंगे ₹501 का इनाम! बीजेपी की न्‍याय यात्रा को बताया दंगा यात्रा…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com करौली हिंसा मामले को लेकर प्रदेश भाजपा की ओर से आज करौली में निकाली जा रही न्याय यात्रा को लेकर सत्‍तापक्ष और विपक्ष आमनेसामने की स्थिति में हैं। इस बीच, कैबिनेट मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास निशाना साधते हुए भाजपा की न्याय यात्रा को दंगा यात्रा करार दिया है। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी के लोग फिर से प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द और माहौल बिगाड़ रहे हैं।

खाचरियावास ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा के लोग फिर से करौली में माहौल खराब कर रहे हैं, जबकि करौली में हिंदू और मुसलमान फिर से सांप्रदायिक सद्भाव और सोहार्द के साथ रह रहे हैं। खाचरियावास ने कहा कि भगवान राम हमारे है और भगवान राम का आशीर्वाद राजस्थान की गहलोत सरकार को है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर भाजपा का कोई भी नेता कुछ बोलने को तैयार नहीं है लेकिन जिस दिन भी भाजपा का कोई भी नेता महंगाई के मुद्दे पर बोल देगा तो उसे मेरी तरफ से ₹501 का इनाम दिया जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि जिन लोगों ने गलत किया था उन सभी को जेल भेज दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि जो भी लोग प्रदेश में माहौल खराब करने का काम करेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लेंगे चाहे वह किसी भी पार्टी या धर्म मजहब के हो।

बीकानेर में साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए पुलिस की अनोखी पहल, आज स्‍टेटस पर इस संदेश की है धूम…

अशोक गहलोत ने लगाया संगीन आरोप- राजस्‍थान में बीजेपी आग लगा रही है, करौली से कर दी शुरूआत…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!