Friday, May 15, 2026
Hometrendingमुख्यमंत्री से मंत्री सुमित गोदारा, गिव अप अभियान सहित कई मुद्दों पर...

मुख्यमंत्री से मंत्री सुमित गोदारा, गिव अप अभियान सहित कई मुद्दों पर हुई बात

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बुधवार को जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। गोदारा ने मुख्यमंत्री को गिव अप अभियान के बारे में जानकारी दी और बताया कि प्रदेश में गिव अप अभियान के प्रति बड़ा उत्साह देखने को मिला है। अब तक प्रदेश के 41 लाख 35 हजार 337 अपात्र उपभोक्ताओं ने स्वेच्छा से एनएफएसए का लाभ छोड़ा है। इसके साथ ही प्रदेश के 27 लाख लोगों द्वारा ई केवाईसी सम्पन्न नहीं करवाई गई। जिससे स्वतः ही उनका नाम खाद्य सूची से हट गया। जिससे खाद्य सुरक्षा सूची में नए पात्र व्यक्तियों के लिए जगह बनी।

उन्होंने बताया कि अब तक 69 लाख 47 हजार 588 नए पात्र उपभोक्ताओं को एनएफएसए के लाभ से जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने अभियान की सराहना की और कहा कि इस अभियान से वास्तविक पात्र लोगों को राहत मिल रही है। उल्लेखनीय है कि अपात्रों को एनएफएसए के लाभ से हटाने और पात्रों को जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा गत वर्ष 1 नवम्बर को इस अभियान की शुरुआत हुई। इसके तहत खाद्य मंत्री ने सभी जिलों का दौरा करते ये विभागीय अधिकारियों की बैठकें ली। साथ ही प्रत्येक जिले में इसकी गहन समीक्षा की। उन्होंने बताया कि यह अभियान अब जन आंदोलन बन गया है तथा पात्र लोगों को इसका भरपूर लाभ मिल रहा है।

खाद्य मंत्री ने बताया कि बीकानेर जिले में अब तक 1 लाख 41 हजार 519 लोगों ने गिव अप अभियान के तहत स्वेच्छा से इसका लाभ छोड़ा है। वही ई-केवाईसी नहीं करवाने के कारण 76 हजार 496 लोगों का नाम सूची से स्वतः हट गया है। वहीं अब तक 1 लाख 40 हजार से अधिक नए पात्र लोगों को जोड़कर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ दिया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!