Tuesday, April 28, 2026
Hometrendingमंत्री ने किया छात्रावासों का किया औचक निरीक्षण, अनियमितताएं मिलने पर अधीक्षक...

मंत्री ने किया छात्रावासों का किया औचक निरीक्षण, अनियमितताएं मिलने पर अधीक्षक को किया सस्पेंड

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने शुक्रवार को टोंक में देवली और निवाई में राजकीय अंबेडकर छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान देवली स्थित छात्रावास में कोई छात्र उपस्थित नहीं पाया गया, वहीं निवाई में निरीक्षण के दौरान 4 छात्र फर्जी रूप से उपस्थित मिले। जिस पर गहलोत के आदेशानुसार छात्रावास अधीक्षक राजेंद्र चौधरी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बताया कि दुर्गापुरा ढाणी स्थित अनुसूचित जाति छात्रावास के औचक निरीक्षण के दौरान भी कोई छात्र उपस्थित नहीं पाया गया। छात्रावास में 50 स्टूडेंट्स के लिए स्वीकृति है इनमें से 38 स्टूडेंट का हॉस्टल में नामांकन है एवं रजिस्टर चेक करने पर 25 बच्चों की उपस्थिति रजिस्टर में मिली लेकिन हॉस्टल में एक भी स्टूडेंट नहीं था। इस दौरान वॉर्डन भागचंद चौधरी से इस सम्बन्ध में जानकारी ली गई।

इसके बाद श्री अविनाश गहलोत राजकीय अंबेडकर छात्रावास निवाई के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। यहां उन्हें 13 छात्रों में से 4 फर्जी रूप से रहते हुए पाए गए। उन्होंने बताया कि छात्रावास अधीक्षक राजेंद्र चौधरी ने रजिस्टर में 39 बच्चों का रजिस्ट्रेशन दिखाया हुआ था।

निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमिताओं की जाँच के लिए राजेन्द्र कुमार शर्मा, उप निदेशक (छात्रावास), मुख्यालय को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस दौरान मंत्री अविनाश गहलोत ने छात्रावास में रसोई, शौचालय और परिसर की साफ सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!