Hometrendingमाइनिंग विभाग का इंजीनियर एक लाख की घूस लेते गिरफ्तार

माइनिंग विभाग का इंजीनियर एक लाख की घूस लेते गिरफ्तार

जयपुर/कोटा abhayindia.com भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (anti corruption bureau) की टीम ने कोटा के माइनिंग विभाग के सीनियर इंजीनियर पन्नालाल मीणा को एक लाख की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। कोटा एसीबी की टीम के सहयोग से बूंदी एसीबी की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

आपको बता दें कि आरोपी इंजीनियर मीणा ने रॉयल्टी के ठेका खत्म होने के बाद धरोहर राशि ओर बैक गांरटी की एफडीआर को रिलीज करने की एवज में परिवादी राजेंद्र शर्मा से दो लाख की डिमांड की थी, लेकिन फिर सौदा एक लाख में तय हुआ। आरोपी मीणा को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी इंजीनियर करोड़ों की संपत्ति का मालिक बताया जा रहा है।

इधर, परिवादी का कहना है कि वह पिछले नौ माह से एफडीआर को रिलीज के लिए विभाग के चक्कर लगा रहा था। वह विभाग के कई लोगों को इस काम के लिए छोटी-मोटी रिश्वत पहले भी दे चुका है और अब सीनियर इंजीनियर ने भी मोटी राशि की मांग की थी। इसलिए परेशान होकर उसने एसीबी में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

राजस्‍थान : 2-3 दिन कोल्‍ड डे, शीतलहर से धूजेंगे ये शहर…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular