Saturday, April 25, 2026
Hometrendingदूध का दूध, पानी का पानी में खुल गई पोल, 87 नमूनों...

दूध का दूध, पानी का पानी में खुल गई पोल, 87 नमूनों में से 75 निकले अमानक

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में दूध की आपूर्ति में लंबे समय से गड़बड़झाला चल रहा है। इसकी पोल उरमूल दुग्ध संघ की ओर से लगाए गए शिविर में भी खुल गई। बीकानेर शहर में दूध का दूध, पानी का पानी एवं उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आगाज व्यास कॉलोनी, जस्सूसर गेट से किया गया। एनडीडीबी के उप प्रबंधक शुभम गुलाटी के निर्देशन में उरमूल विपणन अनुभाग की टीम ने घर-घर जाकर शिविर में दुग्ध की नि:शुल्क जांच की जानकारी उपभोक्ताओं को दी।

उरमूल के प्रबंध संचालक बाबूलाल बिश्नोई ने बताया कि उपभोक्ता शिविर का हिस्सा बने और दूध की जांच अपने सामने करवाई। 87 नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 12 मानक व 75 अमानक पाए गए। उरमूल ने उपभोक्ताओं को मिलावटी व खुले दुग्ध से होने वाले नुकसान से भी अवगत करवाया।

उरमूल डेयरी के अध्यक्ष नोपाराम जाखड़ ने बताया कि उपभोक्ताओं को पता नहीं चल पाता है कि जो वे दूध खरीद रहे हैं वह शुद्ध है या नहीं। यदि उपभोक्ता स्वयं दूध की जांच करते हुए प्रत्यक्ष रूप से देखेंगे तो उन्हें अधिक विश्वास होगा और शुद्धता के प्रति सचेत रहेंगे। शिविर में जांच करवाने आए उपभोक्ताओं ने उरमूल के इस प्रयास को सराहनीय बताया।

विपणन प्रभारी मोहन सिंह चौधरी ने बताया कि उपभोक्ताओं को जागरूक करने व मिलावट पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आगे भी यह शिविर निरन्तर चलेगा। इसमें बीकानेर शहर के प्रत्येक वार्ड को शामिल किया जा रहा है, जहां उपभोक्ता नि:शुल्क दुग्ध की जांच करवा सकता है। इससे उपभोक्ताओं को खरीदने वाले दुग्ध की गुणवता को परखने का मौका मिलेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!