Hometrendingराजस्‍थान में मौसम विभाग का तात्‍कालिक अलर्ट, अगले कुछ घंटे में कई...

राजस्‍थान में मौसम विभाग का तात्‍कालिक अलर्ट, अगले कुछ घंटे में कई जिलों में बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून एक बार फिर गति पकड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज रात 10 बजे ताजा अपडेट जारी करते हुए प्रदेश के कई जिलों मे बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटे में श्रीगंगानगर, बीकानेर, अलवर, जयपुर, जैसलमेर, हनुमानगढ, धौलपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्‍थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम बारिश और एक-दो दौर भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, इसी तरह झुंझुनूं, सीकर, दौसा, करौली, भरतपुर, सवाई माधोपुर, बारां, झालावाड व अलग-अलग स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम बारिश, आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं तेज हवा चलने का अनुमान है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, आठ जुलाई से प्रदेश के पूर्वी जिलों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। भरतपुर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन मध्यम से तेज व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम दर्जे की बारिश आगामी 2-3 दिन होने की संभावना है।

बीते चौबीस घंटे में प्रदेश में बांसवाड़ा, दौसा, डूंगरपुर, जयपुर, जालोर, करौली, झुंझुनूं, राजसमंद, उदयपुर और श्रीगंगानगर में बारिश हुई है। बीकानेर जिले के खाजूवाला में शाम को अच्‍छी बारिश हुई। वहीं, शहरी क्षेत्र में हल्‍की बारिश के साथ ठंडी हवाएं चली।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular