जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में मानसून एक बार फिर से पूरी रंगत में आ रहा है। बीते चौबीस घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज सुबह 10.45 बजे तात्कालिक अलर्ट जारी किया है।
विभाग के अनुसार, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, पाली राजसमंद, सिरोही, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व एक दो दौर भारी बारिश/आकाशीय बिजली/तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-50 Kmph) आने की की संभावना है। इसके लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विभाग के अनुसार, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर झुंझुनू, चूरू, सीकर जोधपुर,नागौर, बीकानेर, टोंक, प्रतापगढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बाडमेर, जालौर अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।













