Hometrendingराजस्‍थान के 19 जिलों में पारा 10 से नीचे, अगले 72 घंटे...

राजस्‍थान के 19 जिलों में पारा 10 से नीचे, अगले 72 घंटे में बदलेगा मौसम, शीतलहर का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में सर्दी अब अपना रंग दिखा रही है। 19 जिलों में रात का पारा 10 से भी नीचे चला गया है। इस बीच मौसम विभाग ने 23 दिसम्‍बर से शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कोहरा भी रहेगा।

विभाग के अनुसार, 23 से 25 दिसम्बर तक शेखावाटी क्षेत्र के अलावा श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़में शीतलहर चल सकती है। अन्‍य इलाकों में मौसम शुष्‍क रहने की संभावना है।

यहां रहा 10 डिग्री से कम तापमान

भीलवाड़ा : 9.5

अलवर : 6.4

जयपुर : 9.8

झुंझुनूं : 5.9

सीकर : 5.2

बूंदी : 9.6

फलौदी : 8.8

बीकानेर : 8.0

चूरू : 4.1

श्रीगंगानगर : 8.3

धौलपुर : 8.6

नागौर : 6.8

बारां : 7.9

हनुमानगढ़ : 6.6

जालोर : 8.9

सिरोही : 8.6

फतेहपुर : 4.8

करौली : 3.8

माउंट आबू : 5

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular