Saturday, May 2, 2026
Hometrendingपदनाम संशोधन, पदौन्‍नति और अनुकम्‍पा को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन

पदनाम संशोधन, पदौन्‍नति और अनुकम्‍पा को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान मंत्रालयिक सेवा में संशोधन करने एवं मृत राज्य आश्रित कार्मिकों को छूट देने के सम्बन्ध में शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन भेजा गया है।

अखिल राजस्थान बाबू एकता मंच के प्रदेश संयोजक कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा को ज्ञापन एडीएम प्रतिभा देवठिया के माध्यम से प्रेषित कर मंत्रालयिक संवर्ग पदों के पदनाम संशोधित करने, पदौन्नति के लिए वर्तमान प्रावधानों में संशोधन करने एवं केडर रिव्यू के आधार पर दिये गये पदोन्नति पदों को भरने के सम्बन्ध में एकबारीय 100 प्रतिशत छूट देने के लिए मंत्रालयिक सेवा नियमों में संशोधन कर अधिसूचनाएं जारी करने के सम्बन्ध में तथा दूसरा ज्ञापन अनुकम्पा पर नियुक्त कनिष्ठ सहायकों को सेवा का परिलाभ देने के लिए टंकण परीक्षा/कम्प्यूटर टंकण परीक्षा नियमों में छूट सहित अन्य प्रावधान करने की मांग के सम्बन्ध में दिया गया।  प्रतिनिधिमंडल में मंच के प्रदेश संरक्षक मदनमोहन व्यास, राजेश व्यास, गिरजाशंकर आचार्य, नवरतन जोशी भी शामिल रहे।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!