Friday, June 5, 2026
Hometrendingबीकानेर में खेजड़ी को लेकर होने वाले ऐतिहासिक महापड़ाव को लेकर चल...

बीकानेर में खेजड़ी को लेकर होने वाले ऐतिहासिक महापड़ाव को लेकर चल रहा बैठकों का दौर

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राज्य वृक्ष खेजड़ी को संरक्षण की मांग को लेकर बीकानेर में जिला कलेक्‍ट्रेट पर 2 फरवरी को प्रस्‍तावित महापड़ाव में शामिल होने के लिए शहरभर में बैठकों का आयोजन हो रहा है। इस बीच, जंभेश्‍वर नगर क्षेत्र में आज बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सामाजिक कार्यकर्त्‍ता रामरतन डेलू ने कहा कि खेजड़ी हमारी प्राण वायु है। लेकिन, इसका अंधाधुंध कटाव हो रहा है। यदि ऐसा ही होता रहा तो हमारी आने वाली पीढियों का जीवन खराब हो जाएगा। समय रहते हमें इसे लेकर जागरूक होने की जरूरत है। उन्‍होंने कहा कि दो फरवरी को होने वाले महापड़ाव में अधिकाधिक लोगों को शामिल होना है। महापड़ाव में बीकानेर से बाहर के हजारों की संख्‍या में पर्यावरणप्रेमी आएंगे। ऐसे में हमें भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहना है।

बैठक में बड़ी संख्‍या में महिलाएं भी शामिल हुई। पूर्व पार्षद गुड्डी देवी बिश्‍नोई की अगुवाई में जंभेश्‍वर नगर, मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी, करमीसर आदि क्षेत्रों में जन चेतना रैली निकाली गई। रैली में शामिल महिलाओं ने राज्‍य वृक्ष खेजड़ी को लेकर गर्मजोशी के साथ नारेबाजी की।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!