Tuesday, April 28, 2026
Hometrendingराजस्‍थान कांग्रेस लेकर दिल्‍ली में होगी बैठक, तीन नेताओं के मामले में...

राजस्‍थान कांग्रेस लेकर दिल्‍ली में होगी बैठक, तीन नेताओं के मामले में होगा फैसला!

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान कांग्रेस को लेकर आगामी 23 दिसम्‍बर को नई दिल्‍ली में महत्‍वपूर्ण बैठक होने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में राजस्थान कांग्रेस के तीन नेताओं शांति धारीवाल, महेश जोशी और धर्मेन्‍द्र राठौड को नोटिस और अनुशासन समिति की रिपोर्ट के बाद फैसला लिया जा सकता है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह, संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल मौजूद रहेंगे।

आपको बता दें कि राजस्थान में चले कांग्रेस के विधायकों की बगावत के मामले को आलाकमान ने गंभीरता से लिया था। इसको लेकर प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने अपनी रिपोर्ट सोनिया गांधी को भेजी थी। इसके बाद पार्टी की अनुशासन समिति ने संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल, सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी और आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। हालांकि, बीते दिनों तीनों ने अपने जवाब भी भेज दिए हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!