








बीकानेर Abhayindia.com ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एंपलाइज एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक 20 अगस्त को शिव मंदिर प्रेक्षा गृह में आयोजित की जा रही है। इस बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य भाग लेंगे।
बीकानेर यूनिट के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नंटलाल पंचारिया की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में आगामी त्रैवार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन के बारे में चर्चा की जाएगी व संगठन के गतिविधियों पर विचार विमर्श किया जाएगा। केन्द्रीय समिति की बैठक की तैयारी के लिए आज बीकानेर इकाई के कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक सीनियर सिटीजन मनेरंजन केंद्र में आहूत की गई। भूदेव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में 20 अगस्त को होने वाली मीटिंग की तैयारी पर विचार विमर्श करते हुए निर्णय लिए गए। बैठक में राष्ट्रीय संरक्षक वाईके शर्मा योगी, एसपी सोबती, मांगीलाल सेवग, सीके शर्मा, एसएल टेलर, नलिन सरवाल, डीएल भटेजा, आनंद शुक्ला, अविनाश गोयल, एमएल प्रजापत सहित अन्य उपस्थित रहे।


