Sunday, June 21, 2026
Hometrendingटूरिज्म कैलेंडर में शामिल होगा मीरा महोत्सव : दिया कुमारी

टूरिज्म कैलेंडर में शामिल होगा मीरा महोत्सव : दिया कुमारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि मेड़ता का मीरा महोत्सव शीघ्र ही राज्य कैलेंडर में शामिल होगा। उन्होंने बताया कि इस हेतु पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मेड़ता सिटी में सवा पांच सौ साल से उपखंड स्तर पर मीरा महोत्सव मनाया जाता रहा है।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी इस बार उपखण्ड स्तर पर मनाये जा रहे मीरा महोत्सव 2024 में शामिल होने के लिए 14 अगस्त बुधवार को मेड़ता पहुंची थी जहां पर उन्होंने ने उक्त घोषणा की।

आपको बता दें कि क्षेत्र वासियों की ओर से मीरा महोत्सव को पर्यटन विभाग के कैलेंडर में शामिल किये जाने की मांग निरंतर हो रही थी, जिसे उपमुख्यमंत्री ने पूरा किया है।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि मीरा महोत्सव को और अधिक बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने मीरा स्मारक का अवलोकन कर वहां पर्यटन विकास की संभावनाओं को भी देखा।

उन्होंने कहा कि मीराबाई ने बाल्यकाल से ही भक्ति का मार्ग चुना। हम सौभाग्यशाली है कि मां मीरा जैसी कृष्ण भक्त का राजस्थान में जन्म हुआ। इस सांस्कृतिक विरासत को आज की पीढ़ी भूलती जा रही है। इसको जिन्दा रखने व इतिहास बताने का काम किया जाएगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!