Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरमेडिकोज ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

मेडिकोज ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज स्वच्छता जागरूकता समिति के बैनर तले लगातार तीसरे सप्ताह प्रत्येक सप्ताह, एक दिन, एक घंटा सफाई अभियान के तहत मेडिकोज ने लगन के साथ मेडिकल कॉलेज भवन में एनाटॉमी विभाग तथा फीजियोलोजी विभाग के गार्डन में सफाई कर श्रमदान किया। सफाई अभियान की शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनाटॉमी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. मोहन सिंह पंवार ने स्वयं श्रमदान करके की।

समिति के सदस्य डॉ. सुनील हर्ष ने बताया कि कॉलेज में भविष्य के संभावित वृक्षारोपण अभियान को देखते हुए सफाई की गई है। इस अवसर पर डॉ. राकेश मणि, डॉ. देवड़ा, डॉ. प्रमोद, डॉ. नीतू सिंह, योगेश जाखड़, लैब टेक्निशियन मोहन व्यास, कमलेश व्यास, छत्रपति आदि ने अभियान में भागीदारी निभाई।

चुनावी सट्टा बाजार : बीकानेर पश्चिम से बी.डी. कल्ला की दावेदारी मजबूत

ऐसे हुआ सीएम की राजस्थान गौरव यात्रा का चारभुजा से आगाज

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!