









बीकानेर Abhayindia.com डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन (दिया) की ओर से मुरलीधर व्यास नगर स्थित झुग्गी बस्ती में गुरुवार को चिकित्सा शिविर लगाया गया।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धनंजय सारस्वत के अनुसार शिविर में आसपास के निवासियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें सरदार मेडीकल कालेज एवं पीबीएम अस्पताल के रेजीडेंट डॉ. कौशल शर्मा, डॉ. विनोद जिंझवाडयि़ा, डॉ. अभिषेक ढाका एवं डॉ. जेडी पंवार के मार्गदर्शन में करीब ९७ लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों सहित कुल 97 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सकों की टीम ने लोगों के ऑक्सीजन लेवल, प्लस रेट एवं शरीर का तापमान जांचा गया।
साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क है जरुरी, साबुन से बार बार हाथ धोने के लिए समझाया गया। विटामिन सी सहित दवाओं से अवगत कराया गया। साथ ही ओआरएस घोल की जानकारियां दी गई, दवाईयां व मास्क वितरण किए गए।
एसोसिएशन के नीतेश जावा, प्रशांत डांगी, राजेश स्वामी, गोपाल तेजस्वी, अशोक गौड़, दिनेश तावनियां, विपिन गौड़, शोभा सारस्वत,भरत गौड़ ने भागीदारी निभाई। वहीं भुवनेश गौतम ने नि:शुल्क दवाईयां उपलब्ध करवाई।
















