Hometrendingबीकानेर में मूंगफली की सरकारी खरीद में जमकर भ्रष्टाचार! विधायक व्‍यास पहुंचे...

बीकानेर में मूंगफली की सरकारी खरीद में जमकर भ्रष्टाचार! विधायक व्‍यास पहुंचे मंडी, किसानों ने लगाए आरोप…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में मूंगफली की सरकारी खरीद में जमकर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। इस बीच, आज गौण मंडी पहुंचे विधायक जेठानंद व्यास को किसानों ने बताया कि तुलाई में भ्रष्टाचार के क्‍या हाल है। उन्‍होंने बताया कि तुलाई के नाम पर खुलेआम हजारों रुपए लिए जा रहे हैं। विधायक व्‍यास ने मौके पर पहुंचे मंडी के अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई।

इस दौरान विधायक व्‍यास के सामने एक व्‍यक्ति ने कहा कि मूंगलफली तुलाई के लिए मेरे से साढे आठ हजार रुपए लिए गए है। उसने राजू नाम के व्‍यक्ति को रुपए देने की बात की। इसी तरह तीन – चार अन्‍य किसानों ने भी तुलाई के नाम पर रुपए देने की बात कही। विधायक व्‍यास ने इस पर अधिकारियों पर नाराजगी जताई तथा अपने समर्थकों के साथ मौके पर ही बैठ गए।

विधायक व्यास ने कहा कि मूंगफली खरीद में ठेकेदार व उनके आदमी किसानों से मूंगफली तुलवाई के पैसे मांग रहे है, जिसकी शिकायत पर वे खुद मौके पर पहुंचे और संबंधित विभाग के मंत्री, संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर व विभाग के अधिकारी कैलाश को अवगत करवाते हुए कार्यवाही करने की मांग की है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular