








बीकानेर Abhayindia.com शहीद चन्द्र शेखर आजाद की जयंती आज जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित चंद्र शेखर आजाद पार्क में बहुत ही उत्साह से मनाई गई। इस अवसर पर आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। बाद में पौधारोपण किया गया और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
जूनियर वर्ग में भाषण प्रतियोगिता में प्रथम आराध्या चौधरी, गायत्री द्वितीय, इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में प्रथम हीरल सोलंकी, शावनी द्वितीय, नाजीस्ता चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबन्ध प्रतियोगिता में अर्जुन सोनगरा ने प्रथम, सोनिया पारीक ने द्वितीय, अंशु कुमावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। घूमर प्रतियोगिता में बीएलएमजी स्कूल प्रथम रही इस स्कूल की छात्राओं ने सबको अपने डांस से मंत्रमुग्ध कर दिया। द्वितीय स्थान भावना एण्ड समूह तथा तृतीय स्थान वैभवी एण्ड समूह ने प्राप्त किया।
विजेताओ को पुरस्कार वितरण में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापार मण्डल बीकानेर के अध्यक्ष जुगल राठी, विशिष्ट अतिथि सिंथेसिस इंस्टीटयूट के निदेशक मनोज कुमार बजाज, सीआई इन्द्र कुमार, अमित नवाल, हरदयाल सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, संजय गुप्ता, डॉ एन. डी. यादव थे। कार्यक्रम में जज के तौर पर डान्स में मोनिका गौड़, सीमा ओझा, कमलजीत कौर थे। इसी प्रकार भाषण में जज के तौर पर भावना गोस्वामी, सुनीता बिश्नाई, हरनारायण खत्री थे।
पौधारोपण व माल्यार्पण का अभियान दामोदार प्रसाद झँवर समाजसेवी नापासर द्वारा किया गया। पार्क में 50 पौधे लगाये गये। इस दौरान आरएसवी स्कूल की छात्राओं द्वारा शानदार नृत्य प्रस्तुत किया गया। पार्क के संरक्षण नारायण सिंह खींची, एके गुप्ता तथा वीरसेन मुद्गल ने सभी दर्शकों व अतिथियों का स्वागत किया। वरिष्ठ अध्यक्ष सत्यपाल ने व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभाई।
रामनिवास पारीक ने बताया कि मुख्य प्रायोजक सिंथेसिस, जनता टैण्ट हाऊस, जेएमके पब्लिक स्कूल, कुसुम हाऊस, कोफियो, रोटेरी मरूधरा निम्न रहे। पार्क के युवा सचिव अरिहन्त बैद ने पार्क की साफ सफाई का पूरा जिम्मा लिया। कार्यक्रम संचालन में मनोज कुमार बजाज ने किया।


