Thursday, June 4, 2026
Hometrendingभाजपा गोपेश्वर मंडल कार्यसमिति की बैठक में कई प्रस्‍ताव हुए पारित

भाजपा गोपेश्वर मंडल कार्यसमिति की बैठक में कई प्रस्‍ताव हुए पारित

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भाजपा गोपेश्वर मंडल कार्यसमिति की बैठक शिव शिवा सदन गोपेश्वर बस्ती मे रखी गई। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्रों पर माला पहनाकर व दीप प्रज्वलित कर व राष्ट्र गान से शुरू किया। कार्यसमिति बैठक में जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, मंडल प्रभारी पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। संचालन जिला कार्यकारिणी सदस्य आसकरण मारु ने किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गहलोत ने मंडल के कार्य व गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। मंडल महामंत्री प्रेम गहलोत ने राजनीति प्रस्ताव पढ़ा। प्रदेश कांग्रेस सरकार की विफलता के बारे में बताया।

बैठक में मंडल उपाध्यक्ष सुन्दर लाल साध, महामंत्री अश्विनी रामावत, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री कन्हैयालाल लखन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मूलचन्द रामावत, शक्ति केन्द्र संयोजक विष्णु आचार्य, आंनद कुमार युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित युवा मोर्चा मंडल महामंत्री, नीरज अग्रवाल, गोविन्द राजगुरु, कोजूसिह, गणेश कुमावत, शिक्षा प्रकोष्ठ के महेश कुमार गुप्ता, प्रेम कुमार, मंडल कोषाध्यक्ष विजय बाफना आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!