Tuesday, April 28, 2026
Hometrendingबीकेईएसएल की जनसुनवाई में कई समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

बीकेईएसएल की जनसुनवाई में कई समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को बीकेईएसएल की ओर से जन सुनवाई हुई। इसमें आई 08 समस्याओं में से 07 का मौके पर समाधान कर दिया गया। अन्य एक शिकायत का जल्दी ही निराकरण कर दिया जाएगा।

बीकेईएसएल के सीओओ जयन्त राय चौधरी ने बताया कि पब्लिक पार्क स्थित बीकेईएसएल ग्राहक सेवा केंद्र में हुई जन सुनवाई के दौरान 01 तकनीकी और 07 बिलिंग सम्बंधी शिकायतें आई। बिलिंग सम्बधी मामलों में सौ यूनिट का लाभ देने, सोलर क्रेडिट, मीटर की जांच, बिल सही करने जैसी शिकायतों में से 06 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। तकनीकी समस्या घर के ऊपर जा रही लाइन को शिफ्ट करने के मामले में उपभोक्ता को डिमांड नोट दे दिया गया है, जैसे की राशि जमा होगी, समस्या कर दिया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!