Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकेईएसएल की जनसुनवाई में कई समस्याओं का हुआ समाधान

बीकेईएसएल की जनसुनवाई में कई समस्याओं का हुआ समाधान

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को बीकेईएसएल की ओर से जन सुनवाई हुई। इसमें आई 09 समस्याओं में से 6 का मौके पर समाधान कर दिया गया। अन्य 03 शिकायतों का जल्दी ही निराकरण किया जाएगा।

बीकेईएसएल के सीओओ जयन्त राय चौधरी ने बताया कि पब्लिक पार्क स्थित बीकेईएसएल ग्राहक सेवा केंद्र में हुई जन सुनवाई के दौरान 01 तकनीकी और 8 बिलिंग सम्बंधी शिकायतें आई। बिलिंग सम्बधी मामलों में बिल भुगतान किश्तों में, सब्सिडी क्रेडिट, मीटर बदलने, पुन: कनेक्शन जैसी शिकायतों में से 06 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। तकनीकी समास्याओं में पेड़ की ट्रिमिंग को जल्दी कर दिया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!