Wednesday, April 29, 2026
Hometrendingगंगाशहर राजकीय सैटेलाइट अस्पताल में जल्‍द मिलेगी कई नई सुविधाएं

गंगाशहर राजकीय सैटेलाइट अस्पताल में जल्‍द मिलेगी कई नई सुविधाएं

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com गंगाशहर राजकीय सेटेलाईट चिकित्सालय में मंगलवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी की अध्यक्षता में राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित हुई.

इस दौरान गंगाशहर सेटेलाईट चिकित्सालय में स्त्री एवं प्रसूति विभाग जल्द शुरू करने का निर्णय लिया गया एवं चिकित्सालय में कान, नाक व गला विभाग के चिकित्सक की सेवायें शुरू करने का भी निर्णय लिया गया। चिकित्सालय में एक शिशु रोग विशेषज्ञ को भी लगाने का निर्णय लिया गया। चिकित्सालय में डिजिटल एक्स-रे मशीन एवं सोनोग्राफी मशीन को सी.एस.आर. फण्ड के माध्यम से लगाने का निर्णय लिया गया। चिकित्सालय मे दो अस्थायी लैब टेक्निशियन लगाने की अनुमति प्रदान की गई।

राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी कि बैठक के दौरान सचिव डॉ. मुकेश वाल्मिकी, डॉ.वी.के गांधी, डॉ. दिनेश शर्मा, कॉर्डिनेटर डॉ. गौतम लूणिया, गंगाशहर नागरिक परिषद् अध्यक्ष कोलकाता मदनलाल मरोठी एवं जतनलाल दुग्गड़, सम्पत दुग्गड़ एवं नर्सिंग अधीक्षक मोहनलाल मोदी व सहायक लेखाधिकारी अमित मेघवाल आदि उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!