Thursday, June 4, 2026
Homeदेशसत्ता विरोधी लहर टालने के चक्कर में कई विधायकों के कटेंगे टिकट

सत्ता विरोधी लहर टालने के चक्कर में कई विधायकों के कटेंगे टिकट

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली (अभय इंडिया न्यूज)। राजस्थान और मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा सत्ता विरोधी लहर को टालने के लिए कई मौजूदा विधायकों के टिकट काट सकती है। इन दोनों राज्यों में भाजपा ने 2013 में जोरदार जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार पार्टी को कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिल रही है।

पार्टी के एक नेता ने दावा किया कि हम तीनों राज्यों में फिर से सत्ता में आएंगे, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि मध्यप्रदेश और राजस्थान में कितने विधायकों को पार्टी टिकट नहीं देगी? संगठन से मिलने वाले फीडबैक तथा पार्टी की ओर से कराए जाने वाले स्वतंत्र आकलन के आधार पर यह निर्णय आधारित होगा।

इधर, राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो अलोकप्रिय विधायकों के टिकट काटकर उनके निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी कुछ हद तक मतदाताओं को शांत कर सकती है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता बरकरार है और प्रदेश में शीर्ष पद के लिए मतदाताओं की वे पहली पसंद हैं। ऐसे परिदृश्य में सरकार का मुख्य चेहरा जब लोकप्रिय है, तो कुछ अलोकप्रिय विधायकों को दोबारा मैदान में नहीं उतारने सहित कुछ खास कदम उठाकर किसी भी कथित सत्ता विरोधी लहर को प्रभावी तौर पर खत्म किया जा सकता है।

राहुल बोले- चौकीदार ने सीबीआई डायरेक्टर को हटाया, क्योंकि…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!