Hometrendingगुरु पूर्णिमा पर श्रीबजरंग धोरा धाम में होंगे कई भव्‍य आयोजन

गुरु पूर्णिमा पर श्रीबजरंग धोरा धाम में होंगे कई भव्‍य आयोजन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री बजरंग धोरा धाम में 10 जुलाई को भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। मंदिर के आशीष दाधीच ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर में मोगरा और गुलाब, कनिर एवं अन्य कई सुगंधित फूलों से विशेष फूल बंगला सजावट की जाएगी। इस कार्य के लिए विशेष कारीगर जयपुर से बुलाए गए हैं, जो पारंपरिक और कलात्मक शैली में मंदिर को सजाएंगे।

इसके साथ ही संगीतमय सुंदरकांड पाठ शाम 4 बजे से आरंभ होगा, जिसमें भक्ति संगीत के साथ भक्तों को आध्यात्मिक अनुभूति का अवसर मिलेगा। बाबा का विशेष कपड़ों से श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर प्राँगण को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस भव्य आयोजन का लाभ उठाएंं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular