Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरयुद्धाभ्यास : फौलादी टैंकों से दुश्मन पर निर्णायक प्रहार

युद्धाभ्यास : फौलादी टैंकों से दुश्मन पर निर्णायक प्रहार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। महाजन फायरिंग रेंज के रेगिस्तान में चल रहे युद्ध अभ्यास विजय प्रहार के तहत हथियारयुक्त हेलीकॉप्टरों, आधुनिक निगरानी उपकरणों और विशेष बल की क्षमताओं के प्रदर्शन के बाद अब टैंकों की क्षमता का प्रदर्शन किया जा रहा है। शत्रुओं को निर्णायक झटका देने के लिए मशीनीकृत बलों की क्षमता का सत्यापन सप्त शक्ति कमांड के हमलावर फोर्मेशन्स के उद्देश्यों में से एक है।

कमांड के मशीनीकृत बलों ने विरोधी को अपूरणीय क्षति पहुॅंचाने के अभिनव तरीकों का अभ्यास किया। इसके लिए टैंक और सैनिक रेगिस्तान में फैल गए और उसके बाद केन्द्रित हो कर बिजली की गति से दुश्मन पर निर्णायक प्रहार किया। इन फौलादी टैंकों का वजन पचास टन होता है व यह विस्फोटक फायर करते हैं। उच्च कोटि का समन्वय, आधुनिक युद्ध कला की आवश्यकता है व सप्त शक्ति कमांड द्वारा इस निर्धारित लक्ष्य को व्यापक रूप से प्राप्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि युद्धाभ्यास विजय प्रहार में हथियारयुक्त हेलीकॉप्टर्स का भी उपयोग किया गया। ये हेलीकॉप्टर्स अत्याधुनिक सेंसर व हथियारों से लैस हैं। सप्त शक्ति कमाण्ड के सैनिकों ने दुश्मन के कवच को नष्ट करने के लिए टैंकों व हमलावर हेलीकॉप्टरों से आक्रामक युद्धाभ्यास किया। सप्त शक्ति कमांड में एयर कैवेलरी को पहली बार अभ्यास के दौरान शामिल किया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!