







बीकानेर Abhayindia.com जिला पुलिस अधीक्षक मुदुल कच्छावा के निर्देशन में बीकानेर पुलिस ने संगठित अपराधों और मादक पदार्थ तस्करी पर शिकंजा कसते हुए “ऑपरेशन नीलकंठ” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों की पहचान कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F के तहत सक्षम अधिकारी से आदेश प्राप्त कर 1 करोड़ 41 लाख 85 हजार रुपये की संपत्ति फ्रीज करवाई है।
किनकी संपत्ति हुई फ्रीज - विवरण
थाना / नाम मुल्जिम / संपत्ति का विवरण / बाजार कीमत / कुल कीमत
1. सदर / मेहरूनिशा पत्नी मुराद अली /1. रिहायशी मकान – भुट्टो का बास, बीकानेर 2. आवासीय भू-खण्ड – चूना भट्ठा के पास, राजीव नगर बीकानेर / 36 लाख और 64 लाख / 01 करोड़
2. रणजीतपुरा / पूनमचन्द बिश्नोई पुत्र जयसुखराम उर्फ जसराम / 1. महिन्द्रा बोलेरो कैम्पर RJ 43 J 4242, इलेक्ट्रिक स्कूटर RJ 07YS 8590 3. रिहायशी मकान खाता नं. 179/52 चक 10 आरडी, रणजीतपुरा 01 लाख 35 हजार / 3.5 लाख / 4.85 लाख
3. रणजीतपुरा / प्रेमसुख बिश्नोई उर्फ सोनी पुत्र जसराम उर्फ जयसुखराम / 1. रिहायशी मकान चक 10 आरडी, मूंडा नं. 179/52, रणजीतपुरा 2. दुकान खसरा नं. 139/24 फिला नं. 19, चक 14 आरडी, रणजीतपुरा 25 लाख और 12 लाख / 37 लाख
कुल फ्रीज संपत्ति की कीमत : 01 करोड़ 41 लाख 85 हजार रुपये
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
1. मुराद अली : थाना सदर का हिस्ट्रीशीटर। इसके विरुद्ध 17 अभियोग दर्ज हैं। इसके पुत्र तालीबान उर्फ तालीमीन के विरुद्ध 10 व लादेन के विरुद्ध 05 अभियोग दर्ज हैं। इनकी हिस्ट्रीशीट पत्रावलियां भी खुलवाई जा रही हैं।
2. पूनमचन्द व प्रेमसुख बिश्नोई : दोनों सगे भाई हैं। इनके विरुद्ध अवैध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 2-2 अभियोग दर्ज हैं।
एसपी मुदुल कच्छावा ने बताया कि “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत जिले में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े लोगों की अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों को चिन्हित कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।







