Thursday, June 4, 2026
Hometrendingमसालों में मिलावट के "खेल" पर बड़ी चोट, 8 हजार किलो मिलावटी...

मसालों में मिलावट के “खेल” पर बड़ी चोट, 8 हजार किलो मिलावटी मसाला जब्त

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेशभर में मिलावट के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को पाली के सुमेरपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 8 हजार किलो मिलावटी मसाले जब्त किए गए। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला ने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह के नेतृत्व में जयपुर मुख्यालय की सेंट्रल टीम एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पाली की टीम ने सुमेरपुर में मिलावटी मसाले के अवैध कारोबार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है।

प्राप्त सूचना के आधार पर सुमेरपुर के रीको इंडस्ट्रियल एरिया एवं शीतला चौक स्थित गोदाम पर चामुंडा ट्रेडिंग कंपनी पर कार्रवाई की गई। गोदाम पर सीटीसी ब्रांड के 500 ग्राम पैकेजिंग में हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर एवं धनिया पाउडर के नमूने लेकर 4740 पैकेट कुल 2370 किलो मिलावटी मसाला सीज़ किया गया।

इसी प्रकार निर्माण इकाई पर भी मिर्च पाउडर के 2, हल्दी पाउडर का 1 एवं धनिया पाउडर का 1 नमूना एफएसएस एक्ट अन्तर्गत लेकर 5620 किलो मिलावटी मसाला सीज़ किया गया| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पाली डॉ. विकास मारवल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला बड़े स्तर पर खाद्य पदार्थों में मिलावट कर आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने का प्रतीत होता है। नमूने लेकर जांच के लिए जयपुर भेजे गए हैं। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!