Hometrendingमहेंद्र जोशी अयोध्या में होंगे 'श्री अरबिंदो सम्मान' 2024 से सम्मानित

महेंद्र जोशी अयोध्या में होंगे ‘श्री अरबिंदो सम्मान’ 2024 से सम्मानित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शाश्वत हिंदू संस्थान द्वारा 18 अक्‍टूबर 2024 को अयोध्या में भारत के ‘श्री अरबिंदो सम्मान’ 2024 को देश के 10 लोगों को सम्मानित करने जा रही है। राजस्थान बीकानेर से  गौ सेवी महेंद्र जोशी का चयन किया गया है। शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान हर वर्ष समाज के विभिन्न क्षेत्रों में गंभीरता पूर्वक कार्य करने वाले प्रतिनिधियों को महर्षि श्री अरविंदो सम्मान प्रदान करता है।

महेंद्र जोशी को 2023 में भी दिल्ली गौ समग्र संस्था द्वारा गौ सेवा में कार्य के लिए सम्मानित किया जा चुका है। कोलकाता में 2024 में मार्च में पुष्करणा पंडित सम्माज के विद्वानों द्वारा भी सम्मान किया गया था  और अनेक कई समाज सेवी संस्था ने समय समय पर इनको गौ सेवा के लिए सम्मानित किया है।

श्री अरबिंदो सम्मान का लक्ष्य माता भारती के गौरव को बढ़ाने वाले, सनातन धर्म संस्कृति की रक्षा और पोषण करने वाले विविध दृष्टिकोण के व्यक्तियों और संगठनों को प्रोत्साहन प्रदान करने का प्रयास है जैसा कि श्री अरबिंदो के जीवन दर्शन और उनके द्वारा लिखित साहित्य से अभिवयक्त होता है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular