Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर के युवा श्रमिक नेता महेन्द्र देवड़ा इंटक की यूथ विंग के...

बीकानेर के युवा श्रमिक नेता महेन्द्र देवड़ा इंटक की यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पी. श्रीनिवासन ने राजस्थान में युवा श्रमिकों को संगठित करने के लिए के इंटक के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष जगदीश श्रीमाली की अनुशंसा पर विद्युत विभाग बीकानेर के युवा श्रमिक नेता महेन्द्र देवड़ा को इंटक की राजस्थान युथ विंग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर उन्हें यूथ विंग का गठन और संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

इंटक की यूथ विंग में मिली इस बड़ी जिम्मेदारी के लिये महेन्द्र देवड़ा ने संगठन के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने को लेकर जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई उसे निष्ठा और समर्पण भाव से निभाने के साथ संगठित और असंगठित क्षेत्र के कामगारों को वाजिब हक दिलाने के लिये युवाओं के साथ मिलकर काम करेंगे। महेन्द्र देवड़ा को इंटक यूथ विंग का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने इंटक के वरिष्ठ नेता रमेश व्यास ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि महेन्द्र देवड़ा को प्रदेश का यूथ इंटक बनाये जाने से प्रदेश में मजदूर आंदोलन को बल मिलेगा, साथ ही इंटक और मजबूत होगा। वहीं, वूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत, बीकानेर देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग सहित कांग्रेस के अनेक नेताओं ने महेन्द्र देवड़ा की नियुक्ति पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि मजदूरों के प्रति उनकी निष्ठा और नेतृत्व को देखते हुये इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यूथ इंटक का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर एक अहम दायित्व सौपा है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!