Wednesday, May 13, 2026
Hometrendingबीकानेर राजपरिवार की मधुलिका कुमारी ने कैंसर के मरीजों के लिए पांच...

बीकानेर राजपरिवार की मधुलिका कुमारी ने कैंसर के मरीजों के लिए पांच एसी किए भेंट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर राजपरिवार की मधुलिका कुमारी ने आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल के आवेदन पर विचार करते हुए अपने पिता स्व. महाराजा डॉ करणीसिंह की वर्ष 2026 में 102वीं जयंंती पर उनकी स्मृति को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए एवं कैंसर से पीडि़त मरीजों की सुविधा के लिए एक लाख पैतालिस हजार की लागत के 1.5 टन के 5 एयर कंडीश्‍नर आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल के प्रेक्षा कॉटेज को भेंट किए हैं।

मधुलिका कुमारी ने कहा कि बीकानेर राजपरिवार ना निजी स्तर पर बल्कि, स्व. महाराजा डॉ करणीसिंह द्वारा स्थापित विभिन्न पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्टों के माध्यम में उनकी इच्छानुसार बीकानेर में जनहितार्थ सहयोग करते रहे हैं तथा भविष्य में करते रहेंगे। इसके लिये आचार्य तुलसी क्षेत्रीय कैन्सर चिकित्सा एवं अनुसंधान केन्द्र निदेशक डॉ नीति शर्मा व एस.पी. मेडिकल कॉलेज ने स्व. महाराजा डॉ. करणीसिंह की पुत्री मधुलिका कुमारी को आग्रह किया कि अस्पताल के प्रेक्षा कॉटेज में वर्तमान में पंखे व कूलर ही लगे हुए हैं जिससे इस भीषण गर्मी में कैंसर मरीजों को पर्याप्त राहत नहीं मिल पा रही हैं। यदि प्रेक्षा कॉटेज में 5 ए.सी. उपलबध करवा दिए जाए तो कैंसर के इलाज के लिए भर्ती मरीजों को उन्नत सुविधा उपलब्ध करवाई जा सकती हैं। अपने पिता की स्मृति में दिए गए इस उदार अनुदान के लिए डॉ. नीति शर्मा व एस.पी. मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने मधुलिका कुमारी का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि इन एयर कंडीश्‍नर से कॉटेज में इलाज के लिए भर्ती कैंसर पीडि़तों को इस भीषण गर्मी से निजात के लिए उन्नत सुविधा उपलब्‍ध करवाई जा सकेगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!