Hometrendingशहर चलो अभियान में होगी एनएफएसए परिवारों की एलपीजी आईडी मैपिंग, वंचित...

शहर चलो अभियान में होगी एनएफएसए परिवारों की एलपीजी आईडी मैपिंग, वंचित राशनकार्ड धारकों को मिलेगा 450 रुपए में सिलेंडर

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक संचालित होने वाले “शहर चलो अभियान (सेवा पखवाड़ा)” में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा एनएफएसए राशनकार्ड धारक परिवारों की एलपीजी आईडी मैपिंग करवाई जाएगी। राज्य सरकार की परिवर्धित बजट घोषणा 2024-25 अनुसार प्रदेश के समस्त खाद्य सुरक्षा लाभार्थी परिवारों को 450 रुपये में रसोई गैस सिलेण्डर उपलब्ध करवाया जाना है।

शहर चलो अभियान कैंप्स में एनएफएसए से जुड़े ऐसे परिवारों को सर्वेक्षण के द्वारा चिन्हित किया जाएगा जिनके पास एलपीजी कनेक्शन है परन्तु जिन्होंने अपनी एलपीजी आईडी एनएफएसए राशनकार्ड से मैप नहीं करवाई है। इस हेतु योजना का नगर निकाय एवं वार्ड स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सर्वेक्षण में चिन्हित पात्र परिवारों एवं कैंप्स के दौरान प्राप्त आवेदनों की एलपीजी आईडी की मैपिंग का कार्य स्थानीय उचित मूल्य दुकानदार पर संस्थापित पोस मशीन में नियमानुसार किया जाएगा। कैम्प के लिए नियुक्त विभागीय प्रभारी अधिकारी  समस्त उचित मूल्य दुकानदारों से समन्वय कर यह कार्य संपन्न करेंगे।

उल्लेखनीय है कि 1 सितम्बर 2024 से मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना के तहत राज्य में एलपीजी कनेक्शनधारक परिवार जिनके द्वारा अपनी 16 अंको की एलपीजी आईडी राशनकार्ड से मैप करवा ली गई है, उनके जनआधार मैप खाते में सब्सिडी राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जा रही है। इसके साथ ही “शहर चलो अभियान (सेवा पखवाड़ा)” के दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा आरआरसीसी पोर्टल पर एनएफएसए के अन्तर्गत लंबित प्रकरणों का प्रभावी निस्तारण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल पात्र परिवारों व सदस्यों की आधार सीडिंग एवं खाद्य सुरक्षा से जुड़े परिवारों व सदस्यों की ई-केवाईसी भी संपन्न करवाई जाएगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular