Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश के लिए लॉटरी आज से

राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश के लिए लॉटरी आज से

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com  मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवेश के लिए 27 व 29 जून को लॉटरी निकाली जाएगी।

पहले दिन शनिवार को कक्षा एक में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की लॉटरी निकलेगी। वहीं 29 जून को कक्षा 2 से 9 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी।

846 आवेदन आए

माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी उमाशंकर किराड़ू ने बताया कि विद्यालय में 188 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है, जबकि 846 विद्यार्थियों के आवेदन आए है। इस कारण लॉटरी से प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। लॉटरी दोपहर एक बजे मुरलीधर स्थित विद्यालय परिसर में ही निकाली जाएगी।

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!