Homeबीकानेरलुटेरे बेखौफ, आमजन में डर, व्यापारियों ने जताया रोष..

लुटेरे बेखौफ, आमजन में डर, व्यापारियों ने जताया रोष..

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com  शांत समझे जाने वाले बीकानेर की तासीर बदल रही है। दिन दहाड़े लूटपाट सहित अपराधिक घटनाएं आम हो गई।

पुलिस प्रशासन से लुटेरे बेखौफ होकर दिन दहाड़े घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं आमजन में डर बढ़ता जा रहा है। व्यापारी से लेकर आम आदमी तक अपने को असुरिक्षत महसूस कर रहा है।

नया शहर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों पोस्ट ऑफिस में लूट हुई थी, तो आज व्यास कॉलोनी और नया शहर थाना क्षेत्र में ज्वैलरी की दुकानों को लुटेरों ने निशाना बनाया। व्यस्तम मार्गों पर इस तरह की लूट की घटनाएं होना पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर रही है।

सर्राफा व्यापारियों में रोष…

शहर मेें गुरुवार को हुई लूट की वारदात को अप्रिय घटना बताते हुए बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने रोष जताया है। व्यापारियों के अनुसार अपराधियों के हौसले बुलंद है।

मंडल के अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष अनिल सोनी झूमरसा ने कहा कि बीकानेर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। अपराधी बेखौफ है, अपराध नियंत्रण का पुलिस का दावा कमजोर पड़ रहा है।

आपराधिक गतिविधियां पुलिस के लिए सिर्फ चुनौती है। अनिल सोनी झूमरसा ने बताया कि एक दिन में नयाशहर थाना इलाके के मुक्ताप्रसाद कॉलोनी व व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में ज्वैलरी दुकान संचालक के साथ लूट की वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया है।

इससे बीकानेर के व्यापारियों व आमजन मेें भय का माहौल व्याप्त है। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस के पुख्ता इंतजाम करने व लुटेरों को पकडऩे की मांग उठाई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular