Saturday, May 16, 2026
Hometrendingलोकसभा चुनाव-2024 : बीजेपी का खुला खाता, सूरत में प्रत्‍याशी निर्विरोध विजयी...

लोकसभा चुनाव-2024 : बीजेपी का खुला खाता, सूरत में प्रत्‍याशी निर्विरोध विजयी घोषित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

अहमदाबाद Abhayindia.com लोकसभा चुनाव-2024 के लिए दूसरा चरण चल रहा है। चुनाव के नतीजे चार जून को आएंगे। इस बीच गुजरात की सूरत सीट से बीजेपी की जीत का खाता खुल गया है। यहां कांग्रेस प्रत्‍याशी का पर्चा अयोग्य घोषित होने और सभी निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने के बाद बीजेपी के प्रत्याशी मुकेश दलाल को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही सूरत सीट पर अब चुनाव नहीं होगा। हालांकि, सकी आधिकारिक घोषणा बाद में की जाएगी।

आपको बता दें कि 21 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी के प्रत्‍याशी का नामांकन खारिज हो गया। इसके बाद 9 प्रत्‍याशी मैदान में बचे थे जिनमें से बसपा के प्रत्‍याशी प्यारेलाल भारती सहित 8 अन्य और निर्दलीय प्रत्‍याशियों ने भी अपना नाम वापस ले लिया और बीजेपी के मुकेश दलाल बिना लड़े ही चुनाव जीत गए।

गुजरात में लोकसभा चुनाव में ये पहला मौका है जब कोई प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीता है। मुकेश दलाल भाजपा की ओर से भी पहले प्रत्‍याशी हैं जो निर्विरोध जीते हैं और देश में अब तक 29वें उम्मीदवार हैं जिन्होंने लोकसभा का चुनाव निर्विरोध जीता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!