Saturday, April 25, 2026
Hometrendingलोकसभा चुनाव-2024 : भाजपा ने नियुक्‍त किए चुनाव प्रभारी व सहप्रभारी, राजस्‍थान...

लोकसभा चुनाव-2024 : भाजपा ने नियुक्‍त किए चुनाव प्रभारी व सहप्रभारी, राजस्‍थान में विनय-विजया व प्रवेश

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली  Abhayindia.com देश के आगामी लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों के बीच भाजपा ने आज तीन राज्‍यों में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्‍त कर दिए है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य डॉ. विनय सहस्रबुद्धे को राजस्थान का चुनाव प्रभारी और राष्ट्रीय मंत्री विजया रहाटकर और पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

इसी तरह हरियाणा में राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को चुनाव प्रभारी और राष्ट्रीय मंत्री व सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। आंध्रप्रदेश में राष्ट्रीय महामंत्री, राजस्थान के प्रभारी रहे अरुण सिंह और उत्तर प्रदेश सरकार के विधायक व पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!